Saina Nehwal Biography In Hindi > नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी ब्लॉग पोस्ट Saina Nehwal Biography In Hindi में आज हम आपके लिए लाए है ।भारतीय प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। और एक महीने में विश्व में तीसरी बार प्रथम आने वाली अकेली महिला खिलाड़ी हैं। सायना नेहवाल की जिन्होने भारत का नाम ऊचा किया तो पढ़िए उनकी बायोग्राफी हिंदी में बेस्ट।
Table of Contents
Saina Nehwal Biography In Hindi
सायना नेहवाल की जीवनी
नाम | सायना नेहवाल |
माता का नाम | उषा रानी |
पिता का नाम | हरवीर सिंह |
पति का नाम | परुपल्ली कश्यप |
जन्म तारीख | 17 मार्च, 1990 |
निवास स्थान | हैदराबाद |
पेशा | अंतर्राष्ट्रीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी। |
कोच / संरक्षक | पुल्लेला गोपीचंद |
राष्ट्रीय पुरुस्कार | पद्मश्री, राजीव गाँधी खेलरत्न अवार्ड |
सायना नेहवाल के जीवन की शुरुआत
साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को पिता हरवीर सिंह नेहवाल एवं माँ उषा रानी नेहवाल के यहाँ हरियाणा राज्य के हिसार शहर में हुआ था।पिता घर चलाने के लिए कृषि विभाग में काम करते थे.उनके परिवार में उनके माता पिता दोनों ने अपने शुरूआती दिनों में खूब बैटमिंटन खेला है यहाँ तक की उनकी माँ राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी है।इनकी माँ का सपना था की अगर वो खुद राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी नहीं बन पायी तो उनकी बेटी ये कारनामा करके उनका नाम ऊंचा करेंंगी। अपनी माँ का सपना पूरा करने के लिए साइना बैटमिंटन के खेल में उतर गयी जब आठ साल की थी तब से वे बैटमिंटन खेल रही है और आगे चलकर इन्होने बैटमिंटन में ही अपना करियर बनाया।
इनकी बड़ी बहन अबू चंद्रांशु नेहवाल को वॉलीबाल खेलने में मजा आता है इसीलिए उन्होंने वॉलीबाल खेल में अपना करियर बनाया है। साइना के पिता अपनी दोनों बेटियों के भविष्य के अपने जमा पूंजी और बिमा पॉलिसियों का उपयोग अपने बच्चो के ट्रेनिंग पर खर्च किया।
उनके पिता की नौकरी उनके पूरे परिवार को हिसार से हैदराबाद जाना पड़ा जहां उनके पिता ने साइना को कराटे की शिक्षा दिलाई जिसमे साइना ने एक साल तक ट्रेनिंग प्राप्त की और ब्राउन बेल्ट हासिल की।
साइना नेहवाल की प्रारंभिक शिक्षा
शुरूआती शिक्षा कैंपस स्कूल सीसीएस एचएयू, हिसार से प्राप्त की और उसके बाद उनके पिता का ट्रांसफर हैदराबाद हो गया।
फिर इन्होने हैदराबाद से अपनी बाहरवीं कक्षा की पढ़ाई महिलाओं के लिए सेंट एन कॉलेज, हैदराबाद से पूरी की। अपने पिता की नौकरी के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए कई बार स्कूल और कॉलेज बदलने पड़े।
साइना नेहवाल की उपलब्धियाँ
वर्ष | प्रतियोगिता के नाम | प्रतिद्वंद्धी खिलाडी | परिणाम |
2006 | फिलीपींस ओपन | जूलिया वोंग पेई जियान | 21-15, 22-20 |
2008 | BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप | सायाका सातो | 21-9, 21-18 |
2008 | राष्ट्रमंडल युवा खेल | एन सिक्की रेड्डी | 23-21, 22-20 |
2008 | चीनी ताइपे ओपन | लिडिया चीह | 12-21, 21-18, 21-9 |
2009 | इंडोनेशिया ओपन | वांग लिनो | 12-21, 21-18, 21-9 |
2009 | इंडिया ग्रांड प्रिक्स | Aditi Mutatkar | 21-17, 21-13 |
2010 | राष्ट्रमंडल खेल | वोंग मेव चू | 19-21, 23-21, 21-13 |
2010 | सिंगापुर ओपन | ताई त्ज़ु-यिंग | 21-18, 21-15 |
2010 | इंडोनेशिया ओपन | सायाका सातो | 21-19, 13-21, 21-11 |
2010 | हांगकांग ओपन | वांग शिज़िआन | 15-21, 21-16, 21-17 |
2010 | इंडिया ओपन | वोंग मेव चू | 20-22, 21-14, 21-12 |
2011 | मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड | वांग शिन | 21-13, 8-21, 14-21 |
2011 | स्विस ओपन | सुंग जी-ह्यून | 21-13, 21-14 |
2012 | इंडोनेशिया ओपन | ली ज़ुएरुई | 13-21, 22-20, 21-19 |
2012 | डेनमार्क ओपन | जूलियन शेन्को | 21-17, 21-8 |
1.बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा साल 2008 में ”सबसे बेहतरीन खिलाड़ी” पुरस्कार से सम्मानित ।
2.भारत सरकार द्वारा साल 2009 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित।
3.साल 2010 में भारत सरकार द्वारा देश के चौथे बड़े सम्मान पद्म श्री से सम्मानित .
4.साइना ,साल 2009-10 में भारत सरकार ने खेल के सबसे बड़े अवार्ड ‘राजीव गाँधी खेल रत्न’ से सम्मानित.
साल 2016 में पद्म भूषण पदक से सम्मानित ।
और पड़े – Alone Motivational Status In Hindi
और पड़े – Success Status In Hindi
FOLLOW NOW – INSTAGRAM
Surendra Uikey Is A Co-Founder Of Motivational Shayari. He Is Passionate About Content Writer Shayari, Quotes, Thoughts And Status Writer